हैडलाइन

स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के माध्यम से मतदान जनजागरूकता

स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के माध्यम से मतदान जनजागरूकता


पनवेल। आम लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम यानी स्वीप कार्यक्रम को लागू करने के लिए मनपा क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लागू करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई थी. ये बैठक स्वीप समूह प्रमुख अधिकारी मुख्य अभियंता संजय जगताप, समूह विकास अधिकारी संजय भोये की प्रमुख उपस्थिति में पंचायत समिति में आयोजित की गई थी. इस दौरान समूह शिक्षा अधिकारी सीताराम मोहिते, मनपा स्कूल प्रभाग अधीक्षक कीर्ति महाजन, मनपा क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित थे।


समूह के मुख्य अधिकारी संजय जगताप ने कहा, आगामी आम लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकतम मतदान के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता निर्माण करना महत्वपूर्ण है. प्रधानाचार्यों को स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के माध्यम से निष्पक्ष रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करें. हमें इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से इस बार के मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव के मतदान प्रतिशत से बढ़ाना हैं. समूह विकास अधिकारी संजय भोये ने कहा कि ईमानदारी से मतदान करने का संदेश विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचाना है. इसके लिए स्कूली विद्यार्थियों की 'मतदान जागरूकता' विषयों पर निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं. इस मौके पर स्वीप प्लान के तहत मतदाता पंजीकरण एवं भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने पर चर्चा हुई.  स्वीप कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर प्राचार्य ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...