हैडलाइन

लोकसभा चुनाव में जनता तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी: नाना पटोले

लोकसभा चुनाव में जनता तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी: नाना पटोले




मुंबई। महाविकास आघाड़ी के लिए अच्छा माहौल है और पहले चरण में विदर्भ की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार भारी मतों के अंतर से जीतेंगे. मोदी सरकार की चालाकी और धोखाधड़ी अब नहीं चलेगी, जब तक लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अत्याचारी सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता, जनता चैन से नहीं बैठेगी, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले तिलक भवन में पार्टी प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते समय बोल रहे थे. पटोले ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के उस बयान पर संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगर राहुल गांधी सावरकर की फिल्म देखने आएंगे तो पूरा थिएटर बुक कर दूंगा', मोदी की फिल्म फ्लॉप हो गई , नितिन गड़करी की फिल्म हाईवे मैन फ्लॉप हुई, गोडसे फिल्म फ्लॉप हुई और सावकर फिल्म भी फ्लॉप हुई है।


देवेन्द्र फडणवीस मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म देखें, थिएटर बुक करता हूँ, गांधी विचारों के लिए सिनेमा देखना जरूरी

पटोले ने अपील की कि उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म देखनी चाहिए, फड़नवीस गांधी विचार के लिए यह फिल्म देखें, उनके लिए थिएटर बुक करता हूं. राहुल गांधी से तुलना न करें, राहुल गांधी ने पदयात्रा करके देश की जनता के मन में अपनी जगह बनाई है. राज्य में कानून व्यवस्था बेहद खराब है. मजाक उड़ाने के बजाय कानून व्यवस्था पर ध्यान दें और लोगों के बुनियादी मुद्दों पर भी ध्यान दें, ऐसा नाना पटोले ने कहा।



सोलापुर के पूर्व विधायक दिलीप माने कांग्रेस में शामिल




सोलापुर के पूर्व विधायक दिलीप माने और वंचित बहुजन आघाड़ी के लातूर जिला अध्यक्ष जगदीश माली अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किये. पार्टी प्रवेश कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की मौजूदगी में हुआ. नाना पटोले ने दोनों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान पर नाना पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तानाशाही सरकार को सत्ता से बाहर करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को बचाए रखने के लिए यह लड़ाई शुरू करेगी.  ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का डर दिखाकर बीजेपी दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कराती है लेकिन उससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि दिलीप माने कांग्रेस पार्टी के थे लेकिन बीच में वह दूसरे दलों में शामिल हो गए लेकिन सही समय देखकर आज उनकी घर वापसी हो गई है. उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ अच्छे संबंध रखने वाले नेता के रूप में जाना जाता है और उनके कांग्रेस में प्रवेश से सोलापुर जिले में पार्टी को और अधिक मजबूती मिली है. निर्वाला सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि बीजेपी की ओर से प्रणीति शिंदे को ऑफर था लेकिन हम कांग्रेस को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे.इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष विधायक वजाहत मिर्जा, प्रदेश महासचिव प्रमोद मोरे, सोलापुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन नरोटे आदि उपस्थित थे।



Most Popular News of this Week

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

भक्ति, संगीत और उत्साह से सजी...

मुंबई के Alberione Hall, St. Paul's College & Media Complex, Bandra West में वरिष्ठ नागरिकों के लिए "Bhajan Jamming Evening" का...