हैडलाइन

कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत घर पर ही मनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जनमानस से अपील - घर पर ही करें योगा और जीतें पुरस्कार


हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों को निरोग रखने में योग की भूमिका के बारे में जागरूक करने के  उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इसे घर पर परिवार वालों के साथ ही मनाने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने गाज़ीपुर सहित प्रदेश के  समस्त जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सूचित किया है। पत्र में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए योग दिवस मनाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये गए हैं तथा साथ ही प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया है।

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनन्द विद्यार्थी ने बताया कि 21 जून को योग दिवस को लेकर शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि कोई सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन न कर सभी लोग अपने घरों पर सुबह 7:00 बजे से योगाभ्यास करेंगे जिसके लिए शासन द्वारा सोशल मीडिया पर योग के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसके साथ ही योग दिवस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिभागी को योग करते हुए तीन से पाँच मिनट का अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर अपलोड करना होगा, इन वीडियो को "आयुष कवच" एप  या ayushup.in पर भी रजिस्ट्रेशन कराकर अपलोड कर सकते हैं। इस दौरान पोस्ट करते वक्त #yogawithcmyogi  व #MyLifeMyYoga  हैशटैग भी उपयोग करना होगा तथा उत्तर प्रदेश राज्य आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा।

डॉ विद्यार्थी ने बताया कि इसके दूसरे चरण में ‘आयुष कवच ऐप’ प्रयोग कर रहे प्रतिभागियों द्वारा इस ऐप पर लॉग-इन कर अपना पंजीकरण कराएं । जो प्रतिभागी इस ऐप का प्रयोग नहीं कर रहे हैं वह लोग उत्तर प्रदेश आयुष सोसायटी लखनऊ की वेबसाइट www.ayushup.in पर लॉग- इन कर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गयी है। प्रतियोगिता में शामिल जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये दिये जाएंगे। इसके अलावा जो प्रतिभागी जनपद स्तर पर प्रथम आएंगे उन्हें 2100 रुपये, द्वितीय स्थान  1100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 501 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

डॉ विद्यार्थी ने कहा कि सभी जनमानस से पुनः अनुरोध है कि इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सरकार द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए घर पर ही मनाया जाए।


Most Popular News of this Week

खाकी वर्दीचा माज की कायद्याचा...

लोकशाहीचा चौथा स्तंभ म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या पत्रकारितेवर दिवसेंदिवस...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

मुंबईतील भायखळा येथील वीरमाता जिजाबाई भोसले वनस्पती उद्यान व...

2 MAHARASHTRA NAVAL UNIT NCC SUCCESSFULLY CONCLUDES MENU 27 OPEN SEA SAILING...

The 2 Maharashtra Naval Unit National Cadet Corps, based at Ratnagiri, successfully conducted the Flag-In ceremony of the Most Enterprising Naval Unit (MENU 27) Open Sea Sailing Expedition. After...

पुणे मेट्रोच्या प्रत्येक...

पुणे दि. ३ नोव्हेंबर - आधुनिक, सुरक्षित आणि पर्यावरणपूरक सार्वजनिक वाहतूक...

INDIAN NAVY SUCCESSFULLY RESCUES HIJACKED FISHING VESSEL ‘AZINI’ OFF THE...

In a swift and well-coordinated operation spanning over 48 hours, the Indian Navy successfully liberated the fishing vessel, Azini, from armed pirates. The operation culminated in the safe rescue of...

सरदार वल्लभभाई पटेल यांच्या...

स्वतंत्र भारताचे पहिले उपपंतप्रधान, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल यांच्या...