हैडलाइन

"वोटर राजा जागो" जागरूकता पखवाड़ा उत्साह के साथ संपन्न


"वोटर राजा जागो" जागरूकता पखवाड़ा उत्साह के साथ संपन्न


नवी मुंबई। शिरवने एंव वाशी गट के नवी मुंबई मनपा औऱ प्राइवेट स्कूलों में "वोटर राजा जागो" जन जागरूकता पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ. केन्द्र प्रमुख सागरनाथ भंडारी एवं केन्द्र प्रमुख प्रशांत म्हात्रे के मार्गदर्शन में आयोजित इस जागरूकता अभियान में कक्षा पांच से आठवीं तक के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्सुकता से भाग लिया।

वरिष्ठ शिक्षिका रंजना साली के मार्गदर्शन में नवी मुंबई मनपा स्कूल क्रमांक 15 शिरवणे ने स्कूल स्तर पर "वोटर राजा जागो" विषय पर रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, वोटर राउंड, विद्यार्थियों का पालकों को पत्र आदि प्रतियोगिताएं  आयोजित कीं गई थी. इस मौके पर अमृत पाटिल नेरुलकर लिखित," मतदार राजा जागा हो, लोकशाहीचा धागा हो." इस नुक्कड़ नाटक का  हरीश ऐनकार, बालू डूकारे, शरद फटांगरे, नमिता भोईर, मंदा दहिफले, समिधा नाईक आदि स्कूल शिक्षकों ने चौक चौक पर प्रयोग करके नाटक का संचालन किया. इस प्रयोग पर भी नागरिकों ने सहज प्रतिक्रिया दी. इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र प्रमुख सागरनाथ भंडारी ने बताया कि शिक्षा अधिकारी अरुणा यादव के मार्गदर्शन में हम लगातार विभिन्न समाजोन्मुखी गतिविधियों का आयोजन करते हैं.  ''मतदाता जागरूकता पखवाड़ा'' अभियान इन्हीं गतिविधियों का एक हिस्सा था. स्कूल स्तर पर चलाए गए इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों के साथ-साथ यहां के नागरिकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. यह इस पहल का बहुत अच्छा परिणाम है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...