हैडलाइन

पनवेल इलाके में मानसून पूर्व नालों की सफाई शुरू

पनवेल इलाके में मानसून पूर्व नालों की सफाई शुरू,

आयुक्त डॉ.प्रशांत रसाल ने लिया जायज


पनवेल। मानसून के दौरान पनवेल मनपा क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति निर्माण होने से रोकने के लिए पनवेल मनपा ने अभी से कमर कस ली है. मनपा क्षेत्र में मानसून पूर्व नालों की सफाई शुरू हो गई है.  वर्तमान में मनपा द्वारा कामोठे और कलंबोली में नालों की सफाई की जा रही है. बुधवार को वार्ड नंबर 09 कलंबोली विभाग खिडुकपाड़ा में नाली सफाई कार्य का जायजा पनवेल मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. प्रशांत रसाल ने लिया. इस दौरान उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख अनिल कोकरे, सीवरेज विभाग प्रमुख किरण जाधव, स्वास्थ्य निरीक्षक अरुण कांबले और स्वच्छता निरीक्षक अमित जाधव उपस्थित थे।


हाल ही में हुई विभागाध्यक्षों की बैठक में आयुक्त ने घनकचरा एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिया था कि वे सभी नालों की वर्तमान स्थिति और उस क्षेत्र की समस्याओं को समझें और नालों की सफाई शुरू करें. उसके मुताबिक फिलहाल कलंबोली और कामोठे की नालों की सफाई शुरू कर दी गई है.  इस काम के लिए कलंबोली में 2 पोखलेन, 2 जेसीबी, 2 टिपर, 170 मैनपावर काम कर रहे हैं. साथ ही कामोठे में 93 मैनपावर के आधार पर नाली सफाई का कार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही खारघर और पनवेल के सभी नालों की सफाई अगले कुछ दिनों में शुरू कर दी जाएगी.  सभी नालों की सफाई के बाद शहरों में पानी जमा होने का असर कम हो जायेगा. इन नालों की सफाई आधुनिक तकनीक से की जा रही है. इसमें बड़े नालों, सीवरों की गहन सफाई शुरू की जा रही है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...