हैडलाइन

उरण के लोगो पर मंडराने लगा जल संकट


उरण के लोगो पर मंडराने लगा जल संकट

पनवेल। उरण के रानसई डैम का जलस्तर अब धीरे- धीरे घटने लगा है. फिलहाल डैम में जून अंत तक की जल आपूर्ति के लिए ही पर्याप्त जल भंडार है. हालांकि रानसई डैम की जल भंडारण क्षमता नहीं बढ़ने से उरण के नागरिकों पर अब पानी की कमी का संकट मंडराने लगा है।

रानसई डैम की जल भंडारण क्षमता में कमी के कारण मानसून में साढ़े तीन महीने का लाखों लीटर पानी इस डैम से व्यर्थ जाता है. इसलिए यहां के नागरिकों को हर साल अक्टूबर-नवंबर के महीने से पानी की कमी का सामना करना पड़ता है. डैम की जल क्षमता बढ़ाने के लिए एमआईडीसी द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव कई वर्षों से धूल खा रहा है. जिसके कारण इस स्थिति को बदलने और उरण को जल-समृद्ध बनाने की मांग अब जोर पकड़ रही है. गौरतलब है कि उरण तालुका के नागरिकों और यहां के उद्योगों को आवश्यक पानी एमआईडीसी के रानसई डैम से आपूर्ति किया जाता है. उरण के लोगों को प्रतिदिन 41 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है. हालाँकि एमआईडीसी के पास केवल 30 मिलियन लीटर पानी होने से प्रतिदिन 10 मिलियन लीटर पानी की कमी रहती है. इसी में यह जलापूर्ति जून तक जारी रहे, जिसके कारण जल कटौती की जा रही है।


Most Popular News of this Week

सहकारी साखर कारखान्यांसाठी...

राज्यातील सहकारी साखर कारखान्यांना पुढील गाळप हंगामाच्या पूर्वतयारीसाठी...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

‘टाटा मुंबई मॅरेथॉन २०२७...

मुंबईतील सह्याद्री अतिथीगृहात टाटा मुंबई मॅरेथॉन २०२६ च्या सामाजिक,...