हैडलाइन

पाकिस्तान की महिला घुसपैठिया को बॉर्डर पर BSF ने किया ढेर

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीएसएफ की बटालियन-10 ने भारत में घुसपैठ कर रही महिला को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि महिला पाकिस्तान की ओर से की सीमा में घुसपैठ कर रही थी. तभी जवानों ने गोली मार दी. महिला की उम्र 25-30 साल के बीच बताई जा रही है. उसे डेरा बाबा नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बांगर पोस्ट से महिला भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही थी. संदिग्ध गतिविधि देखकर उसे गोली मार दी गई. महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उसे घायल हालत में में डेरा बाबा नानक अस्पताल में भर्ती किया गया. बाद में उसे डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया है.

सीमा पर पाकिस्तान कर रहा गोलीबारी...

पुलवामा में सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. भारत की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान सेना ने गोलीबारी की. हालांकि, कोई जनहानि इसमें नहीं हुई.

पुलवामा में शहीद हुए थे 40 जवान...

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर आतंकियों ने हमला बोल दिया. इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए. इस घटना के बाद आतंकियों को मार गिराने सेना ने ऑपरेशन छेड़ा और हमले में शामिल तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. भारत ने पुलवामा हमले का 100 घंटे में बदला लिया, लेकिन इसमें भारत के 5 जवान शहीद हो गए. भारत इस हमले के बाद मसूद अजहर को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. यहां तक कि इंटरनेशनल लेवल पर भी कई देशों से मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए भारत कड़े कदम उठा रहा है.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

महात्मा जोतिबा फुले मंडई (पूर्वीचे क्रॉफर्ड मार्केट) हे मुंबईतील ऐतिहासिक...

KNOW YOUR ARMY EVENT INAUGURATED IN MUMBAI

The Indian Army inaugurated a three-day "Know Your Army" - Mega Equipment & Motivational Exhibition at the Colaba Military Station, Mumbai, on 29 October 2026. The event was inaugurated by Lt Gen...

एमआयडीसीतील कंपन्यांची...

 जिल्ह्याला अंमली पदार्थांच्या विळख्यातून मुक्त करण्यासाठी रत्नागिरी...

बाह्यस्रोत आरोग्य...

 नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत मे. डी. एस. एंटरप्रायझेस यांच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेचा...

 प्रमाणात कचरा साचण्याच्या संभाव्य ठिकाणांचे (Garbage Vulnerable Points – GVPs) निर्मूलन...

मुंबईतील वायू गुणवत्ता...

मुंबईतील वायू गुणवत्ता राखण्यासाठी तसेच रस्त्यांवरील धूळ आणि बांधकाम व...