हैडलाइन

वरुण धवन को फैन से मिला खास गिफ्ट, ऐक्टर ने शेयर की तस्वीर

ऐक्टर वरुण धवन अपने क्यूट फेस और दमदार ऐक्टिंग के कारण बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। वह जब भी कहीं जाते हैं फैन्स उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार दिखते हैं। हालांकि, इस बार फैन से मिलना वरुण के लिए कुछ ज्यादा ही स्पेशल रहा, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अपने फैन से खास गिफ्ट मिला है। वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके साथ ही वह डांस बेस्ड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की यूके में शूटिंग कर रहे हैं। 'कलंक' के प्रमोशन के लिए इस बार जब वरुण भारत लौट रहे थे तो उन्हें फैन से गिफ्ट मिला। 

फिल्म 'कलंक' में जफर का किरदार निभा रहे वरुण धवन को उनके एक फैन ने हैंड पेंटिड जैकेट दी है। इस डेनिम जैकेट पर वरुण के किरदार जफर को बनाया गया है और ऊपर की ओर फिल्म का नाम भी लिखा है। वरुण को यह जैकेट कितनी पसंद आई यह उनके स्टेटस से पता चलता है। वरुण ने जैकेट पहनकर उसकी बैक साइड की फोटो लेकर शेयर करते हुए लिखा, 'अब तक के मेरे रोल्स में से जफर का किरदार सबसे आइकॉनिक रहा। लंदन से जाने से ठीक पहले मुझे हैंड पेंटिड जफर जैकेट मिली। मुझे काफी कूल महसूस हो रहा है। थैंक यू। बता दें कि, फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज की जानी है। इस मूवी में वरुण धवन के साथ एक बार फिर आलिया भट्ट की जोड़ी जमती नजर आएगी। इन दोनों स्टार्स के अलावा फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।



Most Popular News of this Week

खारघर में CISF की ओर से 10 किलोमीटर...

 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की मुंबई एयरपोर्ट यूनिट की ओर से शनिवार...

SINGAPORE–INDIA MARITIME BILATERAL EXERCISE (SIMBEX-2026) CONCLUDES

The 33rd edition of the Singapore–India Maritime Bilateral Exercise (SIMBEX-2026), hosted by the Indian Navy at Visakhapatnam, concluded on 26 October 2026. The exercise further strengthened the...

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रावहिनी...

मुंबई येथील राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या कार्यालयात आयोजित जनता...

. अनेकांनी ट्रेनमधून उतरून...

मध्य रेल्वेच्या कांजूरमार्ग रेल्वे स्थानकाजवळ तांत्रिक बिघाड झाल्याने...

टीवी प्रोजेक्ट्स मशहूर...

आहट, सीआईडी, एजेंट विनोद , वो रात होने को है, गुटर गू, दिव्य दृष्टि, अदालत और...

महानगरपालिका शाळांतील पाच...

पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छ हवा आणि वातावरणीय बदल यांसारख्या महत्त्वाच्या...