हैडलाइन

नशीले पदार्थों की तस्करी, चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले कुछ दिनों एक विदेशी नागरिक सहित चार लोगों को नशीले पदार्थों की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने शनिवार को बताया कि एनसीबी ने आनंद विहार बस अड्डे से एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया और उसके पास से सात किलोग्राम ‘हशीश’ बरामद की गई। उसने बताया कि वह नशीला पदार्थ उत्तराखंड से लाया था। ‘हशीश’ को गांजे से बनाया जाता है और अक्सर लोग ‘रेव पार्टी’ में इसका इस्तेमाल करते हैं। एनसीबी ने बताया कि बरामद किए गए नशीले पदार्थ की कीमत 35 लाख रुपए है। वहीं एक अन्य घटना में राष्ट्रीय राजधानी की आजादपुर मंडी से आठ जनवरी को एक ट्रक से 4.8 किलोग्राम हशीश बरामद की गई। ट्रक जम्मू से आ रहा था और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। तीसरी घटना में एनसीबी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से 10 जनवरी को एक तंजानियाई नागरिक के पास से 25 किलोग्राम सूडोएफेड्रिन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। व्यक्ति का नाम के केल्विन जॉर्ज है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे रोका था। बरामद किए गए नशीले पदार्थ की कीमत करीब 35 लाख रुपए है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...