मुंबई के वडाला ईस्ट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भगवान शिव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
इस भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी की ओर से किया गया, जिसमें सभी सनातनियों का हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा सांसद राहुल शेवाले, बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के MLC एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक मौजूद रहे। वहीं नगरसेविका साक्षी अनिल कनोजिया की भी विशेष उपस्थिति रही।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वडाला ईस्ट में आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।