मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र” में जैन समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभाग लिया।
इस विशेष चर्चा सत्र में समाज की अपेक्षाओं, वर्तमान चुनौतियों, भविष्य की दिशा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा करते हुए समाज के विकास और भविष्य को लेकर सार्थक संवाद किया।
इस महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल के लिए नवभारत टाइम्स मुंबई का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने जैन समाज को एक मंच पर लाकर संवाद और विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया।