मुंबई के चेंबूर में आर्य समाज द्वारा आयोजित भव्य शताब्दी समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|इस विशेष अवसर पर चतुर्वेदीय महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक परंपराओं, संस्कारों और आर्य समाज के सिद्धांतों का संदेश लोगों तक पहुँचाया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
आर्य समाज के इस ऐतिहासिक शताब्दी समारोह ने वैदिक संस्कृति और समाज सेवा के संकल्प को एक नई ऊर्जा दी। इस कार्यक्रम का आयोजन सुषमा चोपडा और सुषमा बहल इन्होने काफी खूबसूरती से किया था... समाज की महिलाओ को एकसाथ लेकर आगे चलना यह बहुत ही प्रेरणादायी कार्य है|