हैडलाइन

माटुंगा में 3 दिनों से भटक रही युवती की पुलिस ने की मदद

माटुंगा ईस्ट, रुईया कॉलेज के पास एक 24 वर्षीय युवती पिछले 3 दिनों से एक ही ड्रेस में दिनभर घूमती हुई दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार युवती काफी परेशान और डिप्रेशन में लग रही थी। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था और उसकी हालत भी काफी खराब थी। स्थानीय लोगों ने इसकी पूरी जानकारी रिपोर्टर सुधाकर एडविन नाडर को दी।

रिपोर्टर सुधाकर नाडर कंट्रोल रूम में फोन करने वाले ही थे कि उसी समय माटुंगा डिवीजन की ACP Smt. Madhuri Yadav/Patil पुलिस वैन से वहां से गुजर रही थीं। सुधाकर नाडर ने पुलिस वैन रुकवाकर उन्हें पूरी जानकारी दी।

ACP मैडम ने तुरंत युवती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि युवती असम की रहने वाली है और वह काफी डिप्रेशन में थी। ACP माधुरी यादव/पाटील ने मोबाइल के जरिए युवती की उसके परिवार से बातचीत भी करवाई।

इसके बाद मुंबई पुलिस की निर्भया टीम को बुलाकर युवती को उनके हवाले किया गया। युवती को आगे आवश्यक मदद दिलाकर उसके परिवार से मिलाने की प्रक्रिया शुरू है।

इस पूरी मदद और संवेदनशील कार्रवाई के लिए ACP Smt. Madhuri Yadav/Patil और माटुंगा पुलिस स्टाफ को सलाम।


Most Popular News of this Week

1st One day rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026

Aryan Joshi emerged victorious at the 1st one day Rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026, organised by The Chembur Gymkhana. Swapnil Shah put up an impressive performance with 4 points...

बी. प्रभाकरन को ग्लोबल पीस...

मुंबई, 22 नवंबर 2026: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी....