हैडलाइन

जहां से लेती थी नशे का सामान वहीं से नशामुक्ति की पहल

मुंबई : जीवन की कठिन परिस्थितियों को भुला देने या फिर शौक पूरा करने के लिए बहुत से लोग नशे का सहारा लेते हैं। नशे की इस आदत को पूरा करने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसी ही एक नशेड़ी महिला रीना चावला (बदला हुआ नाम) सिरिंज से ड्रग्स का डोज लेने के लिए एक ऐसे रास्ते जा पहुंची, जहां न सिर्फ उसने अपनी २०-२५ सालों की इस गंदी आदत को छोड़ा बल्कि लूटपाट और चोरी की आदत छोड़कर एक आदर्श जीवन अपना लिया।
बता दें कि ‘संकल्प’ नामक एनजीओ लोगों को नशामुक्ति की राह अपनाने में मदद करता है। सिरिंज से ड्रग्स का डोज लेनेवाले लोग अक्सर एक ही सिरिंज से ड्रग लेते हैं, जिससे लोग एचआईवी या हेपटाइटिस द्वारा संक्रमित हो जाते हैं। लोगों को एचआईवी से बचाने के लिए ‘संकल्प’ द्वारा पहले उन्हें अलग-अलग सिरिंज बांटे जाते हैं। फिर उनसे संपर्क बढ़ाकर नशे के ड्रग्स लेने की जगह चिकित्सा के दृष्टिकोण से मान्य (ओएसटी) दवाइयां दी जाती हैं, जिन्हें अपनाकर वे कुछ ही समय में नशा करना छोड़ देते हैं। ‘संकल्प’ के निदेशक एल्डरेड टेलिस ने बताया कि इस प्रयास के द्वारा मुंबई शहर में सिरिंज द्वारा नशे का डोज हिंदुस्थान के सभी बड़े शहरों की तुलना में कम लिया जाता है। २००३ में जहां मुंबई में ये डोज लेनेवाले १५,००० से भी अधिक लोग थे, वहीं अब यह संख्या मात्र ७००-८०० रह गई।
नशे की लत में घर छोड़ा
रीना चावला ने नशे की शुरुआत अपनी एक दोस्त को देखकर की थी। आगे जाकर पैसे जुटाने में असमर्थ रीना ने नशे का व्यापार करना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पुलिस को भी चकमा देकर वह कोलकाता से मुंबई आ गई। यहां कचरा उठाकर और चोरी-चकारी करके सालों तक अपनी इस आदत को अंजाम देती रही। नशे की लत में धुत रीना को ये तक नहीं पता चला कि कब उसने अपनी मां और अपने बेटे को खो दिया। ‘संकल्प’ के संपर्क में आने के बाद आखिरकार रीना ने अपनी २०-२५ साल पुरानी आदत छोड़ दी और आज रेलवे परिसर में झाड़ू-पोंछा लगाकर सामान्य जीवन जी रही है।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...