हैडलाइन

एमडी ड्रग का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

मुंबई, अंबोली पुलिस ने एक बड़े ड्रग सप्लायर अफजल हुसैन अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो एमडी ड्रग जब्त की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 लाख रुपये है।

इंस्पेक्टर दया नायक ने अफजल के साथ इमरान अब्दुल अंसारी नामक पेडलर को भी पकड़ा है। ऐसा बहुत अर्से बाद हुआ है कि ड्रग्स के सप्लायर और पेडलर-दोनों एक साथ पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, इमरान हमेशा अफजल से एक किलो ड्रग लेता था और उसे फिर ग्राहकों के बीच बेचकर नई डिमांड करता था। अफजल को मुंब्रा के किसी व्यक्ति से यह ड्रग मिलती थी। पुलिस ने इस व्यक्ति की शिनाख्त कर ली है। उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि यह ड्रग मुंब्रा तक कैसे पहुंचती थी?

अफजल से पूछताछ में पता चला कि वह वेस्टर्न मुंबई के साथ दक्षिण मुंबई में भी यह ड्रग नियमित रूप से सप्लाई कर रहा है। पुलिस को शक है कि इमरान के कस्टमर मुंबई में पॉश इलाकों में रहते हैं। पुलिस उनके नामों की पहचान कर रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से ड्रग्स के अलावा कुछ नकदी, प्लास्टिक के कुछ बैग, वजन तौलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...