मुंबई : मायानगरी मुंबई में बहुत साल बाद ऐसा हुआ है कि पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ एक दिन में पूरे शहर में छापेमारी की। ऐंटि नार्कोटिक्स सेल के साथ अलग-अलग जोन के पुलिस स्टेशनों ने भी कार्रवाई की। जोन ११ द्वारा की गई सख्त कार्रवाई में करीब आधे दर्जन नशेड़ियों को पकड़ा गया है। इनके पास से लाखों रुपये के मादक पदार्थ जब्त हुए हैं। जोन ११ के डीसीपी संग्रामसिंह निशानदार के अनुसार,मालाड पुलिस ने ५५० ग्राम (कीमत ११०००) के ड्रग्स के साथ अभिषेक जमदाडे (२८) को गिरफ्तार किया है। मालवणी पुलिस ने ५ हजार रुपये के २५० ग्राम बोजा के साथ मनोज सीताराम गुप्ता (४०), २३० ग्राम गांजा के साथ ताजाउद्दीन अब्दुल रहमान शेख (३६), २७० ग्राम गांजा के साथ मेहबूब खाजा मिया शेख (३७) और ६४ सौ रुपये के ३४० ग्राम गांजा के साथ दस्तगीर खुर्शीद आलम (२७) जबकि ७६ सौ रुपये के ३८० ग्राम गांजा के साथ फिरोज बाबूमियाँ सरदार (२४) को गिरफ्तार किया है। वहीं, एमएचबी पुलिस ने भी १० हजार रुपये के १ किलो १०० ग्राम गांजा के साथ २० वर्षीय रोहित शिवप्रसाद शुक्ला और बांगुरनगर पुलिस ने ४४० ग्राम गांजा के साथ हीना रहमान शेख (३२) को गिरफ्तार किया है।
जोन-९ के भी अलग- अलग पुलिस स्टेशनों द्वारा भी दिन भर में गर्दुल्लों के खिलाफ छापेमारी चलती रही। जुहू, सांताक्रूज, डी.एन नगर, डी. एन नगर और ओशिवरा पुलिस द्वारा की गई. विलेपार्ले पुलिस ने ४० लाख रुपये के गुटखा के साथ जमील मलिक (३७) और कालिदास वासवा (३२) को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरात के भरूच से एक बस मुंबई आ रही है,जिसमें प्रतिबंधित गुटखा है। पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्ध बस को विलेपार्ले के भाजीवाड़ी में जब्त कर तलाश की,तो बस में ४० लाख रुपये काrमत का गुटखा मिला। पुलिस ने गुटखा खरीद-बिक्री अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।