पुलिस ने पकड़ा 'डॉक्टर फ्रॉड', ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से ऐसे करता था ठगी

मुंबई: आपने ठगी के एक से एक मामले सुने होंगे, मगर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने ठगी का अनूठा तरीका निकाला था। पुणे के रहने वाले और पेशे से मार्केटिंग एग्जिक्युटिव नरेन मदनलाल शर्मा (54) को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से ठगी के जुर्म में अरेस्ट किया गया है। नरेन कैश ऑन डिलिवरी ऑर्डर मंगवाकर उनकी डिलिवरी अलग-अलग हॉस्पिटल्स में करवाता था, जहां वह डॉक्टर होने का नाटक करता था। इसके बाद नरेन पर्स अंदर भूल जाने का बहाना कर कूरियर वाले को इंतजार करने के लिए कहता और फिर चंपत हो जाता। हालांकि इस बार जब उसने ऐसे ही ठगी करनी चाही तो उसका दांव उल्टा पड़ गया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उसने करीब 18 ऐसे मामलों में अपना शामिल होना कबूल किया है। 

पुणे का रहने वाला, मुंबई में मंगवाता था ऑर्डर 

नरेन के शातिराना दिमाग का अंदाजा इससे लगाइए कि पुणे का निवासी होने के बावजूद वह कभी भी पुणे में ऑर्डर नहीं मंगवाता था, बल्कि उसके लिए मुंबई आता था। वह कैश ऑन डिलिवरी ऑर्डर प्लेस करके मुंबई का कोई भी पता दे देता था। प्रॉडक्ट जब डिलिवरी के लिए निकलता था तो वह कूरियर वाले को फोन कर उससे बोलता था कि मैं एक सीनियर सर्जन हूं और फलां अस्पताल में काम करता हूं। वह हर बार कूरियर वाले को अस्पताल बुलाता और हर बार वॉलिट भूल जाने वाली ट्रिक इस्तेमाल करता। 

ऐसे पकड़ा गया 'डॉ. फ्रॉड'

संतोष म्हात्रे नाम के एक कूरियर बॉय ने नरेन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। तारदेव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर संजय सुर्वे ने कहा, 'उस दिन संतोष ने आरोपी का भाटिया अस्पताल के बाहर बहुत इंतजार किया, मगर वह पैसे लेकर नहीं आया। नरेन ने जब सर्जन के नंबर पर फोन किया तो पता चला कि उन्होंने तो कोई फोन नहीं मंगाया है।' 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से नरेन को ढूंढ निकाला और उसे पुणे के कोंढवा इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि हॉस्पिटल के अलावा वह मॉल्स और फाइव स्टार होटल्स में भी इसी तरह कूरियर वालों को बुलाकर ठगी करता था। 



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...