न्यू जीलैंड को छठा झटका, लाथम के बाद ग्रैंडहोम आउट

माउंट माउनगेई: भारत और न्यू जीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच माउंट माउनगेई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम से मिले 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू जीलैंड ने 27 ओवर में 6 विकेट 146 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स मैदान पर हैं। इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट 324 रन बनाए। पहले वनडे इंटरनैशनल में भारत के खिलाफ न्यू जीलैंड की टीम कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई थी। मेहमान भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीता था। 

26.6 ओवर, कुलदीप यादव: नए बल्लेबाज कोलिन डि ग्रैंडहोम ने करारा शॉट खेला, लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं जा सकी। सीमारेखा पर अंबाती रायुडू ने शानदार कैच लपकते हुए उनकी पारी समाप्त की। वह 3 रन बना सके। 

24.3 ओवर, कुलदीप यादव: कलाई के स्पिनर की गेंद पर टॉम लाथम शॉट चूके और पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 32 गेंदों में 34 रन बनाए। 

23.5 ओवर, केदार जाधव: टॉम लाथम ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर कीवी टीम की रन गति को तेजी देने की कोशिश की। इस ओवर में कुल 11 रन बने। 

17.1 ओवर, केदार जाधव: जाधव की गेंद पर डिफेंस के चक्कर में रोस टेलर पिछले पैर हवा में उठा बैठे। बस फिर क्या था बाकी का काम धोनी ने पूरा किया और स्टंप आउट होकर टेलर को पविलियन वापस लौटना पड़ा। उन्होंने 25 गेदों में 22 रन बनाए। 

14.1 ओवर, युजवेंद्र चहल: लय में दिख रहे कॉलिन मुनरो इस गेंद पर करारा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन चूक गए और स्टंप्स के सामने पकड़े गए। अंपायर ने उन्हें LBW आउट करार दिया। इस तरह कीवी टीम को 84 के टीम स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 

10वां ओवर, विजय शंकर: बदलाव के तौर पर गेंदबाजी करने आए विजय शंकर का मुनरो ने दो चौका लगाकर स्वागत किया। इस ओवर में 10 रन बने। 

8वां ओवर, मोहम्मद शमी, विकेट: इस ओवर में केन विलिमसन कुछ अधिक ही आक्रामक दिखे। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया, जबकि तीसरी गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर दो रन लिए, लेकिन इसके बाद 5वीं गेंद पर शॉट चूके और बोल्ड हो गए। वह 11 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 

(6, 6, 4, 2, W, 2) 

7.3 ओवर, भुवनेश्वर कुमार: कॉलिन मुनरो ने हाथ खालते हुए गेंद को फाइन लेग पर छह रनों के लिए सीमारेखा से बाहर भेज दिया। 

5वां ओवर, भुवनेश्वर कुमार : ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को सफलता मिली। ओपनर गप्टिल ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन सीमारेखा पर युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कर लिए गए। उन्होंने 15 गेंदों में 16 रन बनाए। 

पहला ओवर, भुवनेश्वर कुमार: ओवर की पहली ही गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने तेजी से एक रन चुराए। यहां वह रन आउट से बाल-बाल बच गए। इस ओवर में 7 रन बने। 

(1, 0, 0, 0, 2, 4) 

भारतीय पारी: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसके बल्लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए किवी टीम के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे। अंबाती रायुडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए। 

50वां ओवर, लोकी फग्युर्सन: इस ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर केदार जाधव ने चौका, छक्का और चौका लगाया, जबकि चौथी गेंद पर एक रन लिया। 5वीं गेंद पर धोनी ने चौका जड़ा और आखिरी गेंद पर दो रन लिए। इस ओवर में कुल 21 रन बने। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...