हैडलाइन

लेडी हसीना के साथ मिलकर करते थे लूट, पुलिस ने पकड़ा तो खुले सारे राज

कहीं आप किसी अनजान कैब को रोककर और उससे लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य स्थान पर जाने की सोचते हैं या ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं. दिल्ली के द्वारका डिस्ट्रिक्ट के द्वारका नार्थ थाने की पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो लिफ्ट देकर बाद में गाड़ियों में लूटपाट करके वारदात को अंजाम देता था.

लिफ्ट लेने वालों को कोई शक ना हो इसके लिए गाड़ी में एक महिला को भी ये साथ में रखते थे. पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है.  डीसीपी द्वारका एंटो अल्फोंस ने बताया कि इस गैंग ने 17 जनवरी की देर रात द्वारका इलाके में एक जिम ट्रेनर को अपनी कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था.

गैंग ने उससे मोबाइल और दूसरे कागजात भी लूट लिए थे. जिम ट्रेनर की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके आगे की तफ्तीश शुरू की. इस गैंग का पता लगाने के लिए एसीपी द्वारका की देखरेख में एक टीम बनाई गई. वारदात वाले जगह से लेकर उसके आसपास के रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे और गाड़ी के नंबर प्लेट तक के बारे में पता लगाकर उसके आधार पर जांच शुरू हुई.  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लूटेरे में सनी, संदीप, नीरज उर्फ सागर के अलावा एक महिला भी है. यह सभी गैंग मेंबर निहाल विहार इलाके के रहने वाले हैं और यह रात में वारदात को अंजाम देने के लिए कैब से निकलते थे और लिफ्ट देकर लोगों से कैश, मोबाइल, एटीएम लूट कर फरार हो जाते. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कैब भी बरामद कर ली है. 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...