हैडलाइन

इटली की टीम वर्ल्ड ग्रुप क्वॉलिफायर के लिए भारत पहुंची

कोलकाता: दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी मार्को सेसचिनातो की अगुआई में इटली डेविस कप टीम 1-2 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड ग्रुप क्वॉलिफायर के लिए रविवार को यहां पहुंच गई। इटली के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी की अनुपस्थिति में सेसचिनातो ग्रासकोर्ट पर टीम का नेतृत्व करेंगे। फोगनिनी चोट के इलाज के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। सेसचिनातो ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में सर्बिया के फिलिप क्रैजिनोविच से हारकर बाहर हो गए थे। उन्हें मुकाबले के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।  दुनिया के 35वें नंबर के खिलाड़ी आंद्रियास सेप्पी रैंकिंग के लिहाज से अगले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। टीम के अन्य सदस्यों में 54वें नंबर के माटियो बेरेटिनी, थॉमस फैबियानो (102) और युगल में दुनिया के 88वें नंबर के खिलाड़ी सिमोन बोलेली शामिल हैं। एक से दो फरवरी को होने वाले नॉकआउट क्वॉलिफायर में कुल 24 टीमें भाग लेंगी जिससे 12 टीमों का फैसला होगा जो नवंबर 2019 में मैड्रिड में होने वाले फाइनल में खेलेंगी। 

नए फॉर्मेट के अनुसार, 2018 सत्र से केवल 4 सेमीफाइनलिस्ट और 2 वाइल्ड कार्ड हासिल करने वाली अर्जेंटीना और ब्रिटेन सीधे प्रवेश करेंगी। भारत वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में सर्बिया से हार गया था जबकि इटली की टीम क्वॉर्टर फाइनल में फ्रांस से हार गई थी। भारत की रैंकिंग 20 थी जिससे उन्हें फिर से वर्ल्ड ग्रुप में खेलने का मौका मिला।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...