हैडलाइन

सोशल मीडिया पर अंतरंग फोटो वायरल, प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

मेरठ:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बदनामी से तंग आकर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. उन दोनों की लाशें पुलिस ने रेलवे लाइन से बरामद की हैं. पुलिस को जांच में पता चला कि मामला ब्लैकमेलिंग का है. युवक-युवती का उनका एक दोस्त ही ब्लैकमेल कर रहा था. इसी बात से परेशान होकर दोनों ने ये खौफनाक कदम उठाया है. अब आरोपी लड़का फरार है.
मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र का है. जहां मंगलवार को पुटठा गांव के पास रेलवे लाइन पर स्थानीय लोगों ने एक युवक और युवती की लाश पड़ी हुई देखी. फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. दोनों लाशों को देखकर साफ पता चल रहा था कि उन दोनों ने किसी ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है. पुलिस ने जब उनका पर्स और बैग आदि चैक किया तो मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुए.
उन दोनों की शिनाख्त शोभापुर निवासी नितिन और हसनपुर की रहने वाली कोमल के रूप हुई है. पुलिस ने दोनों शव पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता चला कि नितिन और कोमल के बीच करीब दो साल से लव अफेयर चल रहा था. नितिन मेरठ एक फैक्ट्री में काम करता था. इसी दौरान एक दिन नितिन के एक दोस्त प्रवेश ने कोमल और नितिन की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर दी.
इसी के चलते वो तस्वीरें नितिन और कोमल के घरवालों ने भी देख ली. इससे पहले मामला बढ़ता. नितिन के घरवाले रिश्ता लेकर कोमल के घर जा पहुंचे. वहां कोमल के परिजनों से दोनों की शादी की बात की. कोमल के घरवाले भी शादी के लिए मान गए. लेकिन उन्होंने कहा कि पहले कोमल की बड़ी बहन की शादी हो जाए. फिर नितिन और कोमल का विवाह कर देंगे.
लेकिन इसी दौरान फिर से नितिन और कोमल की कुछ अंतरंग तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया में वायरल हो गई. ये बात युवती के घवालों को बहुत नागवार गुजरी. इसी बात पर कोमल और नितिन के घरवालों के बीच कहासुनी हो गई. बाद में पता चला कि फोटो वायरल होने के पीछे नितिन के दोस्त प्रवेश का हाथ है. ये सारा विवाद चल ही रहा था कि प्रवेश ने फिर से फोटो वायरल कर दिए.
बस बदनामी की वजह से परेशान होकर नितिन और कोमल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. अब पुलिस नितिन के दोस्त प्रवेश की तलाशी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कोमल और नितिन के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं.


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...