हैडलाइन

कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में पहुंची बार्सिलोना, सेविला को 6-1 से हराया

बार्सिलोना: अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बार्सिलोना ने सेविला के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल किया। कैम्प नाउ स्टेडियम में बुधवार देर रात खेले गए क्वॉर्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच में बार्सिलोना ने सेविला को 6-1 से हराया। इससे पहले, कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना को सेविला के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था और ऐसे में दूसरे चरण का मैच उसके लिए इस टूर्नमेंट में शानदार वापसी है। फिलिप कोटिन्हो ने 13वें ही मिनट में पेनल्टी पर गोल करते हुए स्पेनिश क्लब का खाता खोला। इसके बाद इवान राकिटिक ने 31वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 2-0 से आगे कर दिया। 

दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने इस मैच में अपने दबदबे को कायम रखा। सर्गी रोबर्टो ने 54वें मिनट में गोल करते हुए टीम को सेविला के खिलाफ 3-0 से बढ़त दी। कोटिन्हो ने एक बार फिर 53वें मिनट में बार्सिलोना के लिए इस मैच का चौथा गोल किया। इस दौरान सेविला को भी खाता खोलने का मौका मिला, लेकिन यह इस मैच में उसकी ओर से किया गया एकमात्र गोल था। 

एराना लोपेस ने 67वें मिनट में टीम के लिए पहला और आखिरी गोल दागा। बार्सिलोना ने इसके बाद, 89वें मिनट में लुइस सुआरेज और 92वें मिनट में अपने अनुभवी खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ओर से दागे गए गोल के दम पर इस मैच में सेविला के खिलाफ 6-1 से जीत हासिल की और क्वॉर्टर फाइनल के परिणाम को पलटते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बार्सिलोना के अलावा, वालेंसिया और रियल बेतिस क्लब ने भी कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

INS SUNAYNA ARRIVES AT JAKARTA UNDER INDIAN NAVY’S IOS SAGAR INITIATIVE,...

Indian Navy’s INS Sunayna, an Offshore Patrol Vessel deployed under the IOS SAGAR initiative, arrived at *Jakarta, Indonesia on 21 Apr 2026* , marking *the third port call of its operational...