हैडलाइन

छपरी डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार…

कथित गैंगस्टर रवि पुजारी को गुरुवार को पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में गिरफ्तार किया गया हैं। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद छपरी डॉन के खिलाफ कार्रवाई की गई है ।

उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि होने के साथ, भारतीय अधिकारियों को सेनेगल के समकक्षों के साथ उनके प्रत्यर्पण की मांग करने की संभावना है। किसी बिल्डर हो या होटल मालिक पर फायरिंग हो तो नाम आता है गैंग स्टार रवि पुजारी का। और अखबारों में बड़े बड़े टीवी चैनलों पर हैडलाइन होता है डॉन रवि पुजारी या गैंग स्टार रवि पुजारी। असल ज़िंदगी में रवि पुजारी कोई गैंग स्टार या डॉन नही एक टैक्सी ड्राइवर हैं। रवि पुजारी के नाम भारत में गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में है जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसने अपने आपराधिक करियर की शुरुआत अंधेरी, मुंबई में की। वह एक स्कूल फेल छात्र था और एक छोटे से अपराधी था। उसने बाला ज़ाल्टे की हत्या कर अपराध के दुनिया में नाम हासिल किया। उसके बाद गैंगस्टर छोटा राजन गैंग में शामिल हो गया।

1990 के दशक के अंत में दुबई चला गया और रियल एस्टेट बिल्डरों से मिला। दाऊद इब्राहिम द्वारा 2000 में बैंकाक, थाईलैंड में राजन के ऊपर जानलेवा हमला के बाद रवि पुजारी ऑस्ट्रेलिया भाग गया। ऑस्ट्रेलिया भागने के बाद खुद अपना गैंग चलाने लगा। ऑस्ट्रेलिया में रह कर मुंबई सहित भारत के कई अन्न इलाके के बिजनेस मैन, होटल मालिक, बिल्डरों को फ़ोन पर धमकी देकर वसूली करना सुरु किया। वसूली का रकम नही देने पर उनके चिल्लर फंटारो से फायरिंग करवा ने का काम करना सुरु कर दिया। अबतक रवि पुजारी के नाम से लोग डरने लगे।

सूत्र के अनुसार अब रवि पुजारी का दहशत धीरे धीरे खत्म होने लगा और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण ऑस्ट्रेलिया में दिन में उबेर टैक्सी चला कर जीवन जापन कर रहा हैं और रात में कंप्यूटर कॉलिंग से भारत में किसी बड़े व्यक्ति को फ़ोन कर धमकी देता हैं। सूत्र के माने तो रवि पुजारी के शूटर हाउस कीपिंग करने वाले गरीब घर के लड़के होते हैं। जिसको 10 से 15 हजार रुपए देकर देशी कट्टा से किसी पर भी फायरिंग करवाता है। उनके शूटर कोई सर्प शूटर नही होता हैं इसीलिए ज्यादा तर फायरिंग केस में लोग बच गए।

पुजारी अब ऑस्ट्रेलिया में छुप कर रहता हैं और  हुलिया बदल कर उबेर चलता है, उसके पास ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट है। वह अक्सर पुलिस को दावा करता है कि उसने दाऊद या उसके सहयोगी छोटा शकील के करीबी लोगों को निशाना बनाया।



Most Popular News of this Week