हैडलाइन

IND vs NZ: करारी हार झेलने के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया

ऑकलैंड: पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। बुधवार को भारत को टी20 क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी पराजय झेलनी पड़ी। उसके 24 घंटे बाद ही दूसरे मैच के लिए उतरने वाली भारतीय टीम के पास आत्ममंथन का ज्यादा समय नहीं था। पहले मैच में कुछ भी भारत के पक्ष में नहीं रहा। न्यू जीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 219 रन बना डाले। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों को उसके बल्ले पर अंकुश लगाने की रणनीति बनानी होगी। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और खलील अहमद सभी काफी महंगे साबित हुए। भारतीय टीम अहमद की जगह सिद्धार्थ कौल या मोहम्मद सिराज को उतार सकती है। 

स्पिनर क्रुणाल पंड्या और युजवेंद्र चहल ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन चाइनामैन कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 80 रन से हार गई। पहला मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘एक टीम के रूप में हम लक्ष्य का पीछा करने में अच्छे रहे हैं। हमें लगता है कि हम हर लक्ष्य का पीछा कर सकेंगे लेकिन आज नहीं कर पाए।’ खुद एक रन बनाकर आउट हुए रोहित मोर्चे से अगुआई करना चाहेंगे। वहीं वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे ऋषभ पंत की नजरें भी बड़ी पारी खेलने पर होंगी। 

हरफनमौला विजय शंकर ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए। अब देखना है कि उन्हें एक और मौका मिलता है या टीम शुभमन गिल को उतारती है। वहीं कीवी कप्तान केन विलियमसन पहले मैच के प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे लेकिन आत्ममुग्धता से बचकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे।  विलियमसन ने कहा, ‘यह मुकम्मल प्रदर्शन था जो रोज नहीं होता। उम्मीद है कि हम लय कायम रखकर सीरीज अपनी झोली में डालेंगे।’ सीफर्ट और कोलिन मुनरो ने बल्ले से और अनुभवी टिम साउदी ने इस मैच में गेंद से कमाल दिखाकर 3 विकेट लिए। 

टीमें : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज 

न्यू जीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रैसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्कॉट कलीगेन, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

पहेलगाम हल्ल्यात पर्यटकांना...

धर्म, भाषा आणि पंथाच्या पलीकडे जाऊन मानवतेसाठी स्वतःचा जीव अर्पण करणारा...