हैडलाइन

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने आखिरी इंटरनैशनल मैच 2011 में खेला था

शोएब अख्तर ने की लीग क्रिकेट में वापसी की घोषणा, खेलेंगे PSL?

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। जी हां, रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर यह दिग्गज क्रिकेट में वापसी कर रहा है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर करते हुए की। उन्होंने कहा कि नोट कर लीजिए 14 फरवरी वह दिन है, जब वह लीग क्रिकेट से वापसी करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान की क्रिकेट लीग (पाकिस्तान सुपर लीग) की शुरुआत 14 फरवरी से ही हो रही है। विडियो में शोएब ने कहा- 14 फरवरी का दिन आप लोग याद रखें। मैं भी आ रहा हूं इस बार लीग में खेलने। आखिर इन बच्चों को भी पता चले कि तेजी क्या होती है? शोएब अख्तर की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि वह पाकिस्तानी क्रिकेट लीग के इस सत्र में जलवा दिखाते नजर आएंगे। 43 वर्षीय इस गेंदबाज के नाम क्रिकेट की सबसे तेज गेंद (161.3kph) फेंकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी।  इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आने वाले अख्तर के कमबैक की घोषणा से कई लोग हैरान दिखे। वसीम अकरम ने भी इस बात की सच्चाई जाननी चाही है। शोएब ने 2011 वर्ल्ड कप में क्रिकेट से संन्यास लिया था। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर यह गेंदबाज कभी बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए खौफ था। उनका कमबैक के दौरान क्या वैसा ही खौफ होगा यह तो देखने वाली बात है। अख्तर ने इंटरनैशनल करियर में 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 मैच खेले। इनमें उनके नाम क्रमशः 178, 247 और 19 विकेट हैं। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...