हैडलाइन

ऊबर कैब चालक ने साथी संग युवती के साथ किया गैंगरेप, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक युवती के साथ दो युवकों ने उस समय गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया जब उसने कहीं जाने के लिए ऊबर कैब बुक किया था. कैब चालक उसे ठिकाने पर न ले जाकर सुनसान जगह ले गया और इस घटना को अंजाम दिया. आपको बता दें कि ये घटना 9 फरवरी की है. पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है और गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

दोनों आरोपी आरव उर्फ नरबीर और जोगिंदर हैं. दरअसल बीती 9 फरवरी को थाना बिसरख में एक 21 साल की युवती ने इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके साथ इन दोनों ने रेप किया है. महिला ने अपनी शिकायत में लिखा था कि उसने ऊबर कैब बुक किया जिसमें वो बैठ गई. दोनों आरोपियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया. साथ ही उसके पास से 1 हजार रुपए लूटकर किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी सिलेरियो कैब बरामद कर ली है. इसी के साथ इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...