हैडलाइन

नाबालिग लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, आरोपी फरार

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में खेत से लौट रही एक लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. इस वारदात को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.

वारदात महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक एक गांव में 15 वर्षीय एक लड़की अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गई थी. शाम को जब वह खेत से अकेले घर लौट रही थी. तभी रास्ते में चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और अपने साथ एक सुनसान जगह ले गए. जहां आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया.

देर शाम तक जब नाबालिग लड़की अपने घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान पीड़ित लड़की बदहवास हालत में रात के करीब दस बजे अपने घर जा पहुंची. परिजन उसे देखकर सकते में आ गए. लड़की ने जब घरवालों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए.

परिजनों ने इसके फौरन बाद लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. साथ ही इस मामले की शिकायत थाने जाकर पुलिस से की. पीड़ित पक्ष ने एफआईआर में कौशल किशोर, पुष्पेन्द्र राजपूत, अंकित और केश कुमार को नामजद कराया है. इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...