हैडलाइन

विराट ने ट्वीट पर दी जानकारी, आरपी-एसजी इंडियन स्पोर्ट्स सम्मान को स्थगित कर दिया गया है

बयान में कहा गया है- जिस समय देश अपने जवानों की शहादत पर गम मना रहा है, ऐसे में कार्यक्रम सही नहीं

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमलों के बाद आरपी-एसजी इंडियन स्पोर्ट्स सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इस सम्मान कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की फाउंडेशन भी सहयोगी थी। पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए जिसे लेकर देशभर में गुस्से और गम का माहौल है। विराट कोहली ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आरपी-एसजी इंडियन स्पोर्ट्स सम्मान को स्थगित कर दिया गया है। इस मुश्किल घड़ी में जिसमें बड़ा नुकसान हुआ, हम शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम को फिलहाल रद्द करने का फैसला कर रहे हैं।' 30 वर्षीय विराट की पीआर टीम ने एक बयान में कहा, 'हर सहयोगी और स्पोर्ट्स स्टार, कार्यक्रम से जुड़े डेलीगेट्स, सभी को सूचना दे दी गई है कि जिस समय देश अपने जवानों की शहादत पर गम मना रहा है, ऐसे में कार्यक्रम आयोजित करना सही नहीं है।'  इससे पहले विराट ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...