हैडलाइन

रातभर गाड़ी में लूटते रहे महिला की अस्मत

एक महिला को आगरा से लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर दो लोगों ने उसके साथ रात भर बलात्कार किया. गाड़ी आगरा से चलकर ग्रेटर नोएड़ा पहुंची तो आरोपी पीड़ित महिला को एक सोसाइटी में फेंक कर फरार हो गए. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

दरअसल, आरोपियों ने आगरा से पहले एक गांव में महिला को गाड़ी में बैठाया था. फिर रातभर वे महिला के साथ गैंगरेप करते रहे और सुबह उसे ग्रेटर नोएडा में छोड़कर भाग गए. वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और जांच में जुट गई. इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित महिला के अनुसार कल शाम दो अभियुक्त ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाया था. रात भर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाड़ी में गैंग रेप करते रहे. सुबह होते ही कासना थाना क्षेत्र में छोड़ कर चले गए. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दोनों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कि अपील की.

इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि महिला द्वारा दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था. वही दोनो आरोपी की पहचान राकेश कुमार और आफताब के रूप में हुई है. आफताब पार्श्वनाथ सोसाइटी ग्रेनो का रहने वाला है. वहीं राकेश कुमार आगरा का रहने वाला है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...