हत्या के आरोपी की गोली मार कर हत्या

मुंबई, पांच मार्च (भउपनगरीय कुर्ला में एक अज्ञात व्यक्ति ने जमानत पर बाहर निकले हत्या के एक आरोपी की मंगलवार को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुर्ला इलाके में हलाव पुल पर सुबह हमलावर ने जानू पवार उर्फ बिल्ला को गोली मार दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पवार को दो गोलियां लगीं। उसे सरकारी सायन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसे हत्या के ही एक मामले में जमानत दी गई थी। उन्होंने बताया कि मुंबई में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...