हैडलाइन

75 लाख की रिश्वत के साथ CBI इंस्पेक्टर का दलाल गिरफ्तार

राजस्थान : राजस्थान में प्रदेश की एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दलाल को 75 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह दलाल सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के लिए वसूली कर रहा था. इस मामले के सामने आने के बाद से ही सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह फरार बताया जा रहा है.
एंटी करप्शन ब्यूरो ने कैश और 11 चेक के जरिए  75 लाख की रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के दलाल शांतिलाल को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रकाश ने अपने दलाल के जरिए डेढ़ करोड़ की डिमांड की थी. आरोप है कि प्रकाश अपने दलाल के जरिए 90 लाख पहले ही ले चुका था. इस बार वह अपने दलाल के जरिए 30 लाख रुपए नगद और 45 लाख के चेक लेने जा रहा था.
एंटी करप्शन ब्यूरो ने तलाशी में इंस्पेक्टर के घर से कई दस्तावेज, कुछ नगद और ज्वैलरी बरामद किया है. प्रकाश चंद के पास विभाग से आनंद भवन गृह निर्माण सहकारी समिति के मामले की जांच की रिपोर्ट थी. आपको बता दें, हाई कोर्ट के आदेश पर आनंद भवन गृह निर्माण सहकारी समिति के मामले को सीबीआई जांच के लिए सौंपी गई थी. इसमें समिति पर आरोप था कि उसने मदर टैरेसा नगर की आवासीय पट्टे जारी कर दिए थे जबकि इस योजना पर किसी अन्य सोसायटी ने पहले से ही पट्टे जारी कर रखे थे.
इसी सिलसिले में आनंद भवन का निर्माण समिति के 75 साल के एक पदाधिकारी को फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद. इसमें खास बात यह है कि दलाल खुद इस पदाधिकारी के पास रिश्वत के लिए पहुंचा था और कहा था कि अगर वह डेढ़ करोड़ नहीं देगा तो इस केस में उसका नाम डालकर उसको फंसा देगा. इसी बीच पेमेंट में देरी होने की वजह से उसने रिश्वत की राशि भी बढ़ा दी थी.


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...