हैडलाइन

बच्ची के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मिलक गांव में छोटी दीपावली पर तीन साल की बच्ची के मुंह में कथित रूप से पटाखा रखकर फोड़ने के आरोपी हरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार हरपाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने बच्ची के मुंह में पटाखा नहीं फोड़ा. उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं.

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मिलक गांव निवासी शशिपाल की तहरीर पर पुलिस ने हरपाल के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था. दर्ज तहरीर के अनुसार दीपावली के पूजन के बाद उनकी तीन साल की बेटी आयुषी घर के आंगन में खेल रही थी.

उसी समय गांव का हरपाल उनके घर में घुस आया. उसने आयुषी के मुंह में पटाखा रखकर जला दिया. पटाखा फटने से आयुषी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया. आरोपी फरार हो गया. आयुषी अभी भी अस्पताल में भर्ती है.

थाना प्रभारी (सरधना) प्रशांत कपिल ने बताया कि हरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. हरपाल ने बच्ची के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ने से इनकार किया है. उसका कहना है कि छोटी दिवाली के दिन वह शीशपाल के घर के बाहर से जा रहा था.

बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे. शीशपाल के परिजनों के कहने पर एक पटाखा मैंने माचिस से जला दिया और चला गया. पटाखा नहीं चला. बाद में पता चला कि वहां मौजूद आयुषी ने बिना फटा पटाखा उठा लिया और उसमें मुंह से फूंक मारने लगी. इसी दौरान अचानक पटाखा फट गया और आयुषी घायल हो गई.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...