हैडलाइन

घरवालों से छिपकर बाइक चला रहे नाबालिग की सड़क हादसे में मौत

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक सड़क हादसे में नाबालिग दिव्य शर्मा (14) की मौत हो गई. उसके परिवार में मातम पसरा है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कम उम्र के बच्चों के हाथ में मोटरसाइकिल या कार देना कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास हुए हादसे से लगाया जा सकता है. यहां आठवीं का एक छात्र रविवार सुबह परिवार को बिना बताए मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकल गया. उसके पास हेलमेट भी नहीं था.

मेट्रो स्टेशन के पास की लाल बत्ती पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान दिव्य शर्मा (14) के रूप में हुई. इकलौते बेटे की मौत से दिव्य के परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक दिव्य का परिवार बिहारी कॉलोनी में रहता है. पिता अमित शर्मा एक फेस-वॉश बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. दिव्य विवेक विहार स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था. उसे मोटरसाइकिल चलाने का शौक था. छोटी उम्र होने के कारण पिता इसकी इजाजत नहीं देते थे.

रविवार सुबह घर में माता-पिता और बहन सो रहे थे. इसी दौरान वह पिता की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकल गया. करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास हादसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ किशोर पड़ा था. पुलिस ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक सिर से अधिक खून बहने के कारण किशोर की मौत हुई. बच्चे के पास कोई दस्तावेज नहीं था, जिससे उसकी पहचान हो पाए. इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से पिता अमित के बारे में जानकारी जुटाई.  दोपहर में उन्हें इसकी सूचना दी गई. परिजनों ने बताया कि उन्हें पता नहीं चला कि कब दिव्य मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया. रविवार होने की वजह से अमित छुट्टी पर थें. परिवार के लोग देर से सोकर उठे. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन जिस तरह से चुपचाप नाबालिग लड़का बाइक चला रहा था, वो बच्चों की जानलेवा शरारतों को दिखाता है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...