अमेरिका ने मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तान के रिटायर पुलिस अधिकारी को किया ब्लैक लिस्ट

सेवानिवृत्त पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी राव अनवर अहमद खान को मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन के मामले में अमेरिका ने काली सूची में डाल दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मलिर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके मुठभेड़ विशेषज्ञ पर न्यायेतर हत्याएं करने का आरोप है। वित्त मंत्रालय ने कहा, ''मलिर में एसएसपी के तौर पर अपने कार्यकाल में अनवर लगातार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिनमें कई लोग मारे गए। उस पर वसूली, भूमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या का भी आरोप है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, '' अनवर ने मलिर जिले में 190 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे। इनमें से अधिकतर न्यायेतर हत्याएं थी। अधिकारी ने कहा, '' अनवर पुलिस और अपराधी व ठगों के नेटवर्क का भी प्रमुख था जो वसूली, भमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या करने जैसे अपराधों में शामिल था। अमेरिका के इस कदम का पाकिस्तान ने स्वागत किया है। 'वॉइस ऑफ कराची के प्रमुख नदीम नुसरत ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। नुसरत ने कहा, '''वॉइस ऑफ कराची की अपनी टीम और शहरी सिंध में रहने वाले चार करोड़ लोगों की ओर से मैं विश्वस्तर पर मानवाधिकार के हनन करने में शामिल राव अनवर और अन्य के खिलाफ अमेरिकी वित्त मंत्रालय के कदम का स्वागत करता हूं।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह...

मुंबई येथे देशाचे केंद्रीय गृह व सहकार मंत्री अमित शाह यांचे छत्रपती...