हैडलाइन

फरार जीतू सोनी पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर किया 1 लाख रुपये

इंदौर : इंदौर हनी ट्रैप का खुलासा करने वाले अखबार के मालिक जीतू सोनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राज्य सरकार ने फरार चल रहे जीतू सोनी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम को मंजूरी दे दी है. कई संगीन आरोपों में वांछित जीतू उर्फ जितेन्द्र काफी समय से फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के मकसद से पुलिस मुख्यालय ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये की इनाम राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था. अब मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने इस इनामी राशि को मंजूरी दे दी है. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. इससे पहले जीतू सोनी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया गया था. इंदौर के कनाड़िया के आलोक नगर निवासी जीतू सोनी के खिलाफ इंदौर के ही पलासिया, कनाड़िया, एमआईजी, तुकोगंज और लसूड़िया समेत अन्य पुलिस थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

जीतू सोनी सांझा लोकस्वामी अखबार का मालिक है, जो रोज शाम को प्रकाशित होता है. इसी अखबार में हनी ट्रैप से जुड़े बातचीत के कुछ अंश प्रकाशित हुए थे. आरोपों के मुताबिक ये बातचीत 5 महिलाओं और शिवराज सरकार के एक मंत्री और मुख्य सचिव के बीच हुई थी. इस अखबार के वेब पोर्टल पर भी हनीट्रैप कांड से जुड़े वीडियो अपलोड किए गए थे, जिसके बाद जीतू सोनी के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए थे. वहीं पिछले दिनों जीतू सोनी के होटल, बार और बंगलों पर बुलडोजर चलाकर इंदौर नगर निगम ने उसकी संपत्तियों को जमींदोज कर दिया.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...