हैडलाइन

US में नाबालिग ने की बुजुर्ग भारतीय की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में एक और भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई है. इस बार 16 साल के एक नाबालिग ने 61 वर्षीय भारतीय की उस समय गोली मारकर हत्या की जब वह दूसरे शहर के लिए रवाना होने जा रहे थे.
अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी. 'द प्रेस अटालंटिक सिटी' ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुनील एडला तेलंगाना के मेडक जिले के रहने वाले थे. उन्हें उस समय गोली मारी गई जब वह रात 8 बजे न्यूजर्सी के वेंटनूर सिटी में अपने घर से अटलांटा सिटी के लिए निकल रहे थे. वह हॉस्पिटेलिटी उद्योग में नाइट ऑडिटर के रूप में कार्यरत थे.
उन्हें इस महीने 2 महीने की लंबी छुट्टी लेकर अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था.
वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे. खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है.
आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है. अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है. हादसे के बाद अमेरिका में तेलुगु क्रिस्चियन समुदाय के लोगों ने इस पर दुख जताया है.


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...