हैडलाइन

दबंगों ने महिला से की रेप की कोशिश, अब जिंदा जलाने की दे रहे धमकी

बागपत। यूपी के बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर कलेक्ट्रेट पहुंच इच्छामृत्यु की मांग की है। दरअसल, महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी और विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई थी। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन काफी समय बीत जाने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातर उन्हें परेशान कर रहा है और कभी जिंदा जलाने की तो कभी बच्चों के अपहरण की धमकी दे रहा है। वह इसकी शिकायत कई बार थाना पुलिस सहित बड़े अधिकरियो तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार तक नहीं किया।
अब महिला ने इच्छामृत्यु की मांग करते हुए डीएम से गुहार लगाई है। डीएम बागपत ने महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के मुताबिक, महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कुछ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, लेकिन प्रथमदृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...