हैडलाइन

अहमदाबाद। बॉस ने कहा- पत्नी से संबंध बनाओ, मैंने वैसा ही किया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 20 जुलाई को 19 वर्षीय निखिल ने आत्महत्या कर ली थी। मौत के करीब तीन महीने बाद उसके भाई संजय ने उसका मोबाइल चेक किया तो होश उड़ गए। दरअसल, मोबाइल में निखिल और उसके बॉस के बीच लंबी बातें हुई हैं। ऐसी बातें जिसने निखिल को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बॉस और उसकी पत्नी से प्रताड़ित होकर ही निखिल ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कंपनी के मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
19 साल के निखिल ने 2018 में शुरू की थी नौकरी
एफआईआर के मुताबिक, 19 वर्षीय निखिल ने अक्टूबर 2018 में वासना इलाके में एक कंपनी में नौकरी करनी शुरू की थी। नौकरी के कुछ ही महीने बाद एक दिन फोन पर बातचीत के दौरान निखिल ने पिता अशोक परमार से उसके बॉस और उनकी पत्नी द्वारा उसे प्रताड़ित करने की चर्चा की थी। 14 जुलाई 2019 को निखिल के बॉस ने उसे सैलरी लेने के लिए ऑफिस बुलाया। अगले दिन 15 जुलाई 2019 को निखिल उनसे मिलने गया। निखिल ने अपने पिता को बताया कि उसके बॉस उसे राजस्थान की ट्रिप पर ले जाना चाहते हैं। 20 जुलाई को निखिल के बॉस ने फोन पर सूचना दी कि उसने कंपनी के गोदाम में आत्महत्या कर ली। पिता अशोक परमार तुरंत गोदाम पहुंचे तो निखिल की लाश आफिस में पड़ी मिली।
करीब तीन महीने बाद निखिल के भाई संजय ने उसका मोबाइल फोन चेक किया जिसमें निखिल और उसके बॉस के बीच काफी बातें हुई थींं। एक मैसेज में निखिल ने लिखा था, ''आपने अपनी से पत्नी से मुझे प्यार करने के लिए कहा। मैंने वैसा ही किया। उसके बाद वह भी मुझसे प्यार करने लगी। आपके कहने पर हमने संबंध बनाया और उसके बाद आप चाहते थे कि मैं आपकी पत्नी से रिश्ता खत्म कर दूं। आपने मुझे यह भी धमकी दी कि आप मुझे सैलरी नहीं देंगे। प्लीज, मेरे साथ गुलामों जैसा बर्ताव मत कीजिए। मुझ पर रहम कीजिए।''
निखिल के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने जांच की। शुरुआती जांच में पता चला है कि 45 साल के कंपनी मालिक ने निखिल से अपनी 25 साल की पत्नी से प्यार करने के दबाव डाला। जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई तो उसने रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा, लेकिन कंपनी मालिक की पत्नी से निखिल पर रिश्ता बनाए रखने के लिए दबाव डालती रही। बॉस और उसकी पत्नी के दबाव से खुद को फंसता देख निखिल ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

INS SUNAYNA ARRIVES AT JAKARTA UNDER INDIAN NAVY’S IOS SAGAR INITIATIVE,...

Indian Navy’s INS Sunayna, an Offshore Patrol Vessel deployed under the IOS SAGAR initiative, arrived at *Jakarta, Indonesia on 21 Apr 2026* , marking *the third port call of its operational...