हैडलाइन

CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पथराव और आगजनी से सुलगा उत्तर प्रदेश

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में जमकर बवाल हो रहा है. इसको लेकर गोरखपुर, कानपुर, बहराइच, हापुड़, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, फिरोजाबाद और गाजियाबाद में लोग सड़क पर उतरे और हिंसक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कानपुर, बुलंदशहर और बहराइच में पथराव किया गया. कई इलाकों में पुलिस के वाहनों, सरकारी और प्राइवेट वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया.

उत्तर प्रदेश में कई जगह भीड़ को काबू करने और हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस दौरान उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. इनमें से बिजनौर में दो, कानपुर में एक, संभल में एक और फिरोजाबाद में एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई. नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर बढ़े तनाव के बीच पूरे सूबे में धारा 144 लगाई गई है. इसके अलावा पुलिस को भी अलर्ट में रखा गया है. इसके बावजूद हिंसक प्रदर्शन हुए. इस हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं. वहीं, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को चेतावनी दी थी. इसके साथ ही कहा था कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी. सीएम योगी की इस चेतावनी का भी उपद्रवियों पर कोई असर नहीं देखने को मिला. उपद्रवियों ने सरकारी वाहनों को आग लगाने के साथ ही पुलिस पर पथराव किया.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

INS SUNAYNA ARRIVES AT JAKARTA UNDER INDIAN NAVY’S IOS SAGAR INITIATIVE,...

Indian Navy’s INS Sunayna, an Offshore Patrol Vessel deployed under the IOS SAGAR initiative, arrived at *Jakarta, Indonesia on 21 Apr 2026* , marking *the third port call of its operational...