हैडलाइन

महिला के साथ उसके धर्म भाई समेत 3 युवकों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

राजस्थान : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महिला ने धर्म भाई सहित तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हनुमानगढ़ महिला थाना पुलिस के अनुसार जिले के संगरिया कस्बा की इक्कीस वषीर्य पीड़तिा ने पति के साथ थाने में आकर दी गई रिपोर्ट के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़तिा ने बताया कि पंजाब के समीपवर्ती अबोहर उपमंडल के गांव कुलार निवासी संदीप मेघवाल उसका धर्म भाई है। वह गत 12 दिसंबर को अपने ससुराल जाने के लिए हनुमानगढ़ के नजदीक डबली राठान में बस का इंतजार कर रही थी। इतने में संदीप मेघवाल गाड़ी लेकर आया। उसके साथ दो और व्यक्ति भी थे। उन्होंने उसे ससुराल छोड़ देने का कहकर अपने साथ बिठा लिया। पीने के लिए उसे कोल्ड ड्रिंक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद संदीप उसे श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर के नजदीक एक ढाणी में ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अगले दिन संदीप और उसके साथी उसे श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के नजदीक एक ढाणी में ले गए। वहां उसे 16 दिसंबर तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म करते रहे। पीड़तिा के मुताबिक 16 दिसंबर को ही संदीप उसे अपने गांव कुलार ले गया। जहां से वह संगरिया अपने घर चली गई। संदीप और उसके साथी उसके बच्चे को मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। पुलिस ने बताया कि पीड़तिा की मेडिकल जांच कराई गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...