हैडलाइन

3600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन का दौर जारी है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीते शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर स्थिति तनावपूर्ण रही. कुछ जगह नए नागरिकता कानून को लेकर लोगों ने अपना विरोध जताया. पुलिस के समझाने के बाद भी शहर में कई जगह हंगामा हुआ और पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक 400 लोगों के अलावा करीब 3500 से 3600 लोगों के खिलाफ उपद्रव, सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ व जानलेवा हमला किए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.  पुलिस ने मौके से 65 लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं बाकी लोगों की तलाश जारी है. सुरक्षा और शांति को लेकर गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है. स्थिति को नियंत्रण करने के उद्देश्य से गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पूरे दिन कई क्षेत्रों का दौरा किया. वहीं गाजियाबाद में इंटरनेट सुविधा भी बंद है.
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के केलाभट्टा, साहिबाबाद थाना क्षेत्र के पसोंडा सहित लोनी और मुरादनगर की कुल चार जगहों पर लोग इकट्ठा हुए थे. इन जगहों पर पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई थी. पुलिस की सूझबूझ और इलाके के कुछ सामाजिक लोगों की मदद से इस हंगामे को निपटाया गया था.


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...