डबल मर्डर में पुलिस का खुलासा, लाखों रुपये के लेनदेन में हुई हत्या

गाजियाबाद: गाजियाबाद के वैशाली में बीते 30 नवंबर को एक समारोह में दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. दोनों युवकों की हत्या एक बैंकट हॉल के बाहर हुई थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात को लाखों रुपये के लेनदेन के चलते अंजाम दिया गया.  सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को जानकारी मिली थी कि वारदात को मृतकों के साथ समारोह के बाद खाने की टेबल पर साथ बैठे जानने वालों ने ही अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस को मनोज यादव, सुनील यादव और धीरज मित्रा नाम के लोगों की तलाश थी. गाजियाबाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मनोज यादव निवासी मुरादनगर और सुनील यादव निवासी बिसरख जिला गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले में एएसपी केशव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मनोज यादव, सुनील, और धीरज मित्रा और दोनों मृतकों आनंद सिंह और विक्रम सिंह के बीच करीब 32 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था. वारदात से करीब 4 माह पूर्व इनके बीच कहासुनी हुई थी और आपस मे बोलचाल बंद हो गई थी, जिसके बाद से आरोपी दोनों मृतकों से रंजिश रखने लगे थे.

30 नवंबर को साजिश के तहत तीनों आरोपी विक्रम और आनंद सिंह के यहां समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे और देर रात बैंकट हॉल के बाहर निकलने के बाद दोनों की हत्या कर वे फरार हो गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया है. पुलिस ने उन्हें कौशांबी इलाके से रविवार को गिरफ्तार किया. हत्या में इस्तेमाल की गई दो पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया. अब पुलिस इनके तीसरे फरार साथी की तलाश में जुटी है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...