पूर्व पार्षद के बेटे को गोली मारी, हालत गंभीर

गाजियाबाद : गाजियाबाद के पूर्व पार्षद के बेटे को रविवार शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी दी। एक बदमाश ने उनकी गर्दन से सटाकर गोली मारी है। लहूलुहान अवस्था में कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वर्ष 2004 में घायल कारोबारी के पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बम्हैटा में रहने वाले मनीष यादव का जीटी रोड पर सैनेट्री का कारोबार है। रविवार शाम सात बजे के बाद कारोबारी अपनी दुकान बंद कर बाहर खड़ी गाड़ी में बैठने के लिए जा रहे थे। वहीं दुकान के बाहर एक कार में सवार बदमाश आए। कार में से एक बदमाश उतरा और मनीष की गर्दन से सटाकर गोली मारी, जिसमें वह लहुलूहान अवस्था में वहीं गिर गए।
आरोपी गोली मारकर कार में सवार होकर लालकुआं की ओर भाग गए। वहीं लोगों ने घायल मनीष को यशोदा अस्पता में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि रंजिश के मनीष यादव पर हमला किया गया है। पिछले कई सालों से दो परिवारों के बीच रंजीश चल रही है। इसमें तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावारों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मनीष के पिता पार्षद रामबीर यादव का 2004 में सपा नेता विनोद यादव के भाई संजय पहलवान की हत्या में नाम सामने आया था। कुछ दिन बाद ही रामबीर की भी हत्या कर दी गई थी। इसमें विनोद के परिजनों पर आरोप लगाया गया था। बाद में दोनों पक्षों में सुलह भी हुई। मगर 2014 में विनोद के चचेरे भाई कपिल यादव पर रामबीर के रिश्तेदारों की जमीन कब्जाने का आरोप लगा और कुछ दिन बाद कपिल यादव की भी हत्या कर दी गई। इस मामले में मनीष समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि जांच में मनीष को क्लीन चिट दे दी गई थी, जबकि अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कपिल हत्याकांड में सोमवार को फैसला आना है।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...