हैडलाइन

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और मां-बाप ने खाया जहर, हालत गंभीर

वाराणसी: वाराणसी एसएसपी कार्यालय के समीप मंगलवार की दोपहर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और उसके माता-पिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तीनों को उल्टी करते देख आनन-फानन में उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर है। वहीं, घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके मां-बाप का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो आरोपियों विशाल मौर्या और कैंट रेलवे स्टेशन के टीटीई जमील आलम को गिरफ्तार किया है।
वहीं, एक अन्य आरोपी उत्कर्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इससे दुःखी होकर पीड़िता और उसके मां-बाप ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार उसे फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी बीच आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...