हैडलाइन

भदोही में हिंसा भड़काने और पथराव का मास्टर माइंड निकला एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष, 39 भेजे गए जेल

भदोही : एनआरसी और सीएए(नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध की आड़ में शुक्रवार को भदोही जिले में उपद्रव और पुलिस पर पथराव के मास्टर माइंड एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष तनवीर हयात खां, इसी पार्टी के युवा शाखा के जिलाध्यक्ष ताबिश अंसारी और सभासद पति खुर्रम अंसारी थे। इन तीनों के अलावा कुल 15 लोगों के खिलाफ 18 गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है जबकि 24 के खिलाफ शांति भंग करने का आरोप है। सभी 39 लोगों को कोतवाली से जिला कारागार भेज दिया गया। रविवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो निर्दोष हैं उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है और जो दोषी हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। कप्तान ने कहा कि शुक्रवार को जो कुछ भी हुआ वह फौरी नहीं था बल्कि पूर्व नियोजित था। ये लोग चोरी छिपे अंदर ही अंदर कई दिन से युवाओं को भड़का रहे थे और शुक्रवार को जुमे की नमाज का फायदा उठाया।
बता दें कि मामले में घटना वाले दिन ही 27 को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कप्तान ने बताया कि पहले तो तीनों अपना हाथ होने से इंकार करते रहे। लेकिन गिरफ्तार लोगों में से ही लोगों ने इस बात की तस्दीक की। एसपी ने गिरफ्तार सभी 39 लोगों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने के बाद जिला कारागार भेज दिया। कप्तान ने आज पूरे दावे के साथ लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारे पास घटना के वीडियो फुटेज और तस्वीरें हैं, तस्वीरों में जिन्होंने भी पथराव किया या लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। यह भी बताया कि जो लोग भूले भटके जुलूस में शामिल थे उन्हें चिह्नित कर शांति भंग में निरुद्ध किया जाएगा। यह भी कहा कि अभी और गिरफ्तारियां होंगी। उन्होंने बेहद कम समय पर जल्दी कार्रवाई करने और गिरफ्तारी करने पर पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा की।



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...