नोएडा : ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घड़ी ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12,600 नकली घड़ियां बरामद

नोएडा : नोएडा पुलिस ने लोगों को नामी कंपनियों की नकली घड़ियां ऑनलाइन बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 हजार 600 नकली घड़ियां बरामद की हैं। एसपी (सिटी) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गुरुवारो को थाना फेज-तीन पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-70 में छापा मारा। पुलिस ने वहां से शिवकुमार, नितिन गुप्ता तथा अमनदीप नरूला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो नामी कंपनियों की 12,600 नकली घड़ियां बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद घड़ियों की कीमत करीब 38 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि ये लोग सस्ते दाम पर घड़ियां खरीद कर, उनके ऊपर नामी कंपनियों के लोगो लगाकर विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन बेचते थे। एसपी ने बताया कि ये लोग ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सस्ते दाम पर ब्रांडेड घड़ियां बेचने की पेशकश करते थे तथा लोगों से मोटी रकम लेकर उन्हें नकली घड़ियों की डिलीवरी करते थे। एसपी ने बताया कि नोएडा में नकली घड़ी बनाने की ये कंपनी करीब छह महीने से चल रही थी।



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...