हैडलाइन

गिरफ्त में अवैध हथियारों का तस्कर, 20 पिस्टल बरामद

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियारों के तस्करों के गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गैंग के पास से 20 अवैध पिस्टल और 50 गोलियां बरामद की हैं. पुलिस ने गैंग के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. पकड़ में आए तस्कर का नाम साजिद है. साजिद राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है. पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स दिल्ली और आसपास के इलाकों के बदमाशों को हथियार बेच रहा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तस्कर को दबोचने के लिए एक टीम बनाई.
पुलिस टीम को अपने मुखबिरों के जरिए जानकारी मिली कि एक शख्स तालकटोरा पार्क के गोल चक्कर के पास हथियारों की डिलिवरी करने आने वाला है. इसके बाद पुलिस की टीम ने तालकटोरा पार्क के पास अपनी टीम को तैनात कर दिया. जैसे ही साजिद तालकटोरा पार्क के पास पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया. जब पुलिस ने साजिद के बैग को चेक किया उसमें से 20 पिस्टल और 50 गोलियां मिलीं. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर साजिद को गिरफ्तार कर लिया. साजिद के साथ पूछताछ में पता लगा कि वो पिछले तीन सालों से अवैध हथियार की तस्करी में लिप्त था.
पहले साजिद ट्रक चलाया करता था, इसके बाद इसने धार इलाके में एक ढाबा खोला, ढाबे पे ही साजिद की मुलाकात उन हथियार के तस्करों से हुई जो मध्य प्रदेश से हथियार पहले मेवात लेकर आते हैं फिर उसे आगे दिल्ली और आस पास के इलाकों में बेच देते हैं. साजिद ने भी फिर अपना ढाबा बंद किया और अवैध हथियार की तस्करी करने लगा. पुलिस अब इससे ये पता लगा रही है कि साजिद ने दिल्ली ने किन लोगों को हथियार बेचा है.


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...