हैडलाइन

आईजी ऑफिस के पास फायरिंग, भाजपा-सपा नेताओं के करीबी हैं आरोपी

मेरठ: मेरठ में आईजी रेंज कार्यालय के पास बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाले भाजपा और सपा नेताओं के करीबी बताए गए। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के मुताबिक मौके से मनु उर्फ आशीष निवासी शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक, हितेश निवासी सिंघावली अहीर बागपत, निखिल त्यागी निवासी चैतन्यपुरम नौचंदी, शशांक निवासी तुलसी कॉलोनी कंकरखेड़ा और मनोज निवासी के ब्लॉक गंगानगर को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी वरना गाड़ी में सवार थे। एक होटल में इन सभी ने पार्टी की और फिर छह राउंड गोलियां चला दीं।  सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को कार समेत पकड़ लिया। इनमें मनोज से पिस्टल मिली, जिसे वह लाइसेंसी बता रहा है। पूछताछ में इन युवकों ने दूसरों युवकों द्वारा फायरिंग करना बताया। एसपी सिटी ने बताया कि सभी युवकों से पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...