हैडलाइन

रिश्ता तोड़ने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, चेहरा जलाने का भी किया प्रयास

पटेलनगर : पटेलनगर क्षेत्र में रिश्ता तोड़ने से नाराज प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। गला घोंटने के बाद सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया। हत्यारोपी यहीं नहीं रुका, पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ घंटे में लावारिस शव की पहचान कराकर हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना था कि प्रेमिका को दूसरे के साथ देखकर माथा ठनक गया था, तभी उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। पटेलनगर के शिमला बाईपास पर गणेशपुर के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान के साथ चेहरा झुलसा हुआ था। युवती का शव मिलने की खबर पर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्याें का संकलन कराया। युवती के शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने जिले भर में महिलाओं की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई, लेकिन किसी भी थाना पुलिस ने हाल में किसी महिला की गुमशुदगी होने से इंकार कर दिया। 

पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इसी बीच गोरखपुर इलाके से युवती के गायब होने की जानकारी मिली तो शव की पहचान होने में देर नहीं लगी। परिजनों ने शव को पहचाना तो सबसे पहले उसके प्रेमी उस्मान कुरैशी निवासी गोरखपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने कुछ घंटाें में ही आरोपी उस्मान को पकड़कर उससे लंबी पूछताछ की। टाल-मटोल के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उस्मान का कहना था कि युवती करीब पांच साल से उसकी गर्लफ्रेंड थी। कई बार प्रस्ताव देने के बावजूद वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। कई दिन से प्रेमिका दूसरे लड़के के साथ घूम रही थी। उसने शनिवार को प्रेमिका और उसके साथ मिले युवक को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन युवती ने उससे रिश्ता रखने से मना कर दिया था।

इसी बात से नाराज उस्मान ने उसकी हत्या की योजना बना ली थी। शनिवार साढ़े तीन बजे के करीब आरोपी अपनी प्रेमिका को स्कूटी पर साथ ले गया। रात में वापस गांव लौटते समय एक ट्यूबवेल पर गला दबाकर उसे मार दिया। बाद में उसके सिर पर भारी वस्तु मारने के साथ तेल भरा कपड़ा डालकर चेहरा जलाने की कोशिश की, ताकि आसानी से उसकी पहचान ना हो सके। एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ पटेलनगर अनुज कुमार इस दौरान मौजूद रहे। इश्क के जुनून में फंसे उस्मान का कहना था कि मारता नहीं तो क्या करता, क्याेंकि गर्लफ्रेंड ने उसके साथ विश्वासघात किया था। पुलिस अभिरक्षा में उस्मान कुरैशी का कहना था कि गर्लफ्रेंड के साथ वह पांच साल से संपर्क में था और उसकी हर बात को मानता था। वह मजहबी दीवार को तोड़कर शादी करने को तैयार था, लेकिन वह हर बार इंकार करती रही। प्रेमिका उसे धोखा देकर चुपचाप दूसरे लड़के से शादी करना चाहती थी। उसे मनाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा उसके परिवार के बारे में उल्टी सीधी बातकर अपमानित करने की कोशिश की। गर्लफ्रेंड ने उसके साथ विश्वासघात किया था। इसी के चलते गर्लफ्रेेंड को मारा है। इसके अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं था।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...