हैडलाइन

एनकाउंटर के डर से हवालात से भागा था दुष्कर्म का आरोपी

नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी थाना वैरोके की हवालात से एनकाउंटर के डर से भागा था। यह खुलासा गांव घुबाया से पकड़े गए आरोपी ने खुद किया है। आरोपी चौदह दिसंबर को हवालात की खिड़की की सलाखें तोड़कर भाग गया था। उसके भागने के आरोप में दो पुलिस मुलाजिमों को निलंबित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप सिंह नाबालिग को अगवा कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने तेरह दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 14 दिसंबर की रात को आरोपी हवालात की सलाखें तोड़कर भाग गया। आरोपी की निगरानी में तैनात पुलिस मुलाजिम मलकीत सिंह और रोहताश हुड्डा को निलंबित किया गया था।  21 दिन बाद पुलिस ने गांव घुबाया से आरोपी कुलदीप को काबू किया। कुलदीप ने मीडिया के सामने कहा कि थाना में उसका एनकाउंटर न कर दे, इसलिए वह हवालात से भाग गया था। थाना वैरोके के एसएचओ मोहन दास ने बताया कि आरोपी कुलदीप ने थाने में एनकाउंटर की जो बात कही है, वह बेबुनियाद है। थाना में किसी भी मुलाजिम ने उसे जान से मारने की बात नहीं कही है और न ही आरोपी को धमकाया गया है। कुलदीप झूठ बोल रहा है। दास ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...